Hindi Stories

Facebook Girls Online Love Story Hindi 2024 | Heart Touching Love Story

Facebook Girls Online Love Story Hindi 2024 | Heart Touching Love Story – इस लव स्टोरी की शुरुआत उस समय से होती है जब विकास नाम का लड़का फेसबुक पर एक अनजान लड़की से प्यार कर बैठता है। धीरे-धीरे जब उसे फेसबुक पर उस लड़की की हकीकत सामने आई तो वह बहुत पछताया। क्या आप जानना चाहते हो कि आखिरकार विकास के साथ क्या हुआ तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ना।

Facebook Girls Online Love Story Hindi 2024 | Heart Touching Love Story –

विकास कॉलेज में पढ़ाई में पढ़ाई करता था। उस समय उसके पास एक एंड्राइड मोबाइल था जिसमें वह सबसे अधिक फेसबुक का उपयोग करता रहता था। वह लड़कों के अलावा अनजान लड़कियों को आगे से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था लेकिन कई लड़कियां उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करती थी। परंतु कई लड़कियां ऐसी होती थी जो फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करके उससे बातचीत करती थी। Facebook Girls Online Love Story Hindi

एक दिन की बात है जब विकास शाम को फेसबुक पर ऑनलाइन था उस समय उसने प्रीति नाम की लड़की की फेसबुक आईडी देखी। पहली नजर में ही विकास को उस लड़की की फोटो बहुत पसंद आई और उसने उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। कुछ ही देर बाद उस लड़की ने विकास की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच हाय हेलो से बातचीत की शुरुआत हुई। कुछ दिनों तक दोनों के बीच ‘हेलो कैसे हो, क्या हाल है, क्या कर रही हो, खाना खाया या नहीं’ इस तरह की मैसेज के जरिए बातचीत होती रही।

वक्त गुजरने के साथ साथ विकास प्रीति को पसंद करने लग गया था। एक दिन विकास ने हिम्मत जुटाकर प्रीति को ‘आई लव यू‘ कह लिखकर भेज दिया थोड़ी सी देर बाद जवाब में प्रीति ने भी ‘आई लव यू टू‘ लिख दिया था। अब दोनों एक दूसरे को प्यार का इजहार कर चुके थे। विकास प्रीति के साथ फेसबुक मैसेंजर पर रोमांटिक बातें करने लग गया था इधर प्रीति भी विकास से रोमांटिक बातें करती थी। Facebook Girls Online Love Story Hindi

इन दोनों के प्यार को लगभग 6 महीने गुजर गए थे लेकिन अभी तक दोनों ने एक-दूसरे को आमने-सामने नहीं देखा था। एक दिन विकास ने प्रीति से मिलने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया था। लड़की के मना करने के बाद विकास बहुत उदास हुआ और उसने उसके मैसेजों का कुछ दिनों के लिए जवाब देना बंद कर दिया। आखिरकार प्रीति ने विकास से मिलने के लिए हां कर दी थी। दोनों ने मिलने की जगह जवाहरलाल नेहरू पार्क में चुनी थी।

विकास ने प्रीति को मिलने बुलाने से पहले मोबाइल नंबर दे दिया था ताकि एक-दूसरे को जानने में परेशानी ना हो। अगले दिन विकास अच्छी तरह से तैयार होकर और बिल्कुल नए कपड़े पहन कर बताई गई जगह पर पहुंच गया। वहां जाने के बाद वह प्रीति के आने का इंतजार करने लगा। कुछ ही देर बाद प्रीति भी वहां पहुंच जाती है लेकिन जैसे ही विकास ने प्रीति को देखा वह घबरा गया। क्योंकि विकास की उम्र लगभग 20 साल के आसपास थी जबकि प्रीति की उम्र 40 साल के ऊपर थी। Facebook Girls Online Love Story Hindi

Facebook Girls Online Love Story Hindi
Facebook Girls Online Love Story Hindi

वह लड़की विकास से फ़ोन पर बात करते हुए सामने से आ रही थी तो विकास उसे दूर से ही पहचान गया था। अपने से 20 साल बड़ी लड़की को देखकर विकास के होश उड़ गए थे। जब वह लड़की विकास के पास आकर खड़ी रही तो विकास ने उससे पूछा कि तुमने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर किसी और लड़की की फोटो क्यों लगा रखी है। मुझे नहीं पता था कि तुम उम्र में मुझसे इतनी बड़ी हो। अगर मुझे इस बात का पता होता तो शायद मैं तुमसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करता।

इतना कहने के बाद विकास प्रीति के पास से चला जाता है। प्रीति विकास को जाता देख कर उसे आवाज लगाने लगती है लेकिन वह पीछे मुड़कर नहीं देता है। तब जाकर विकास को एहसास हुआ कि सोशल मीडिया पर सच्चा प्यार कभी भी नहीं मिलता है। सच्चा प्यार तो केवल आमने सामने मुलाकात होने पर ही होता है। जब लड़के और लड़की की एक-दूसरे से नजर मिलती है तब ही सच्चा प्यार होता है। Facebook Girls Online Love Story Hindi

सोशल मीडिया ऑनलाइन प्यार करने की अच्छी जगह नहीं है। यहां लोग एक-दूसरे से अपनी सच्चाई छुपाते हैं। उसके बाद विकास में कभी भी फेसबुक पर किसी भी लड़की को आगे से फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजी और ना ही ऑनलाइन प्यार करने की सोची। पहली बार विकास ने प्यार के चक्कर में पड़कर इतना बड़ा धोखा खाया था लेकिन एक बुरा सपना सोचकर विकास कुछ ही दिनों में सारी बातें भूल गया था।

उसके बाद विकास ने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगा दिया जिसकी वजह से आज वह रेलवे विभाग में नौकरी कर रहा है। अब कुछ ही दिनों बाद विकास की शादी होने वाली हैं।Facebook Girls Online Love Story Hindi

दोस्तों, अगर आप भी सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार (Facebook Girls Online Love Story Hindi) की तलाश कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से असंभव है। क्योंकि आज के वर्तमान समय में कई लड़के भी फेसबुक पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर फ्रॉड कर रहे हैं। इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ऑनलाइन प्यार करने के बारे में बिल्कुल भी मत सोचो। ऑनलाइन प्यार के चक्कर में आपको बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सच्चा प्यार उसी से करो जिसको आप अच्छी तरह से जानते हो। 

यह भी पढ़ें – सच्चे प्यार की दास्तान – Best Hindi Heart Touching Love Story 2024

सैड इमोशनल लव स्टोरी | Very Emotional Sad Love Story in Hindi

No.1 Romantic Love Story In Hindi Me

Prakash Bansrota

We will provide you with interesting content, which you will like very much. On this website, you will find the world and national news, loans, insurance, mortgage, beauty tips, health, Bollywood, entertainment, technology, and education-related content.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button